Sunday, October 18, 2026
Home Himachal रायजादा बनेगा जनता के सुख-दुख का साथी, अनुराग है कॉर्पोरेट नेता: सुक्खू

रायजादा बनेगा जनता के सुख-दुख का साथी, अनुराग है कॉर्पोरेट नेता: सुक्खू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में  जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वोट मांगे।तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने  में युवा आक्रोश रैली निकालकर अपना एक-एक वोट उपमुख्यमंत्री के नाम पर देने की बात कही। दोनों की कार्यक्रम में काफी काफी जनसैलाब उमड़ा। चुनावी  जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने चार बार अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाकर भेजा, लेकिन अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का ध्यान रखने की बजाय कॉर्पोरेट जगत से हाथ मिलाने में ही व्यस्त रहे। सुक्खू ने कहा कि सतपाल रायजादा सच्चा कांग्रेस और जमीन से जुड़े हुए नेता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर जनता रायजादा को अपना वोट देकर संसद भेजती है, तो सतपाल रायजादा स्थानीय जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा विधायक था, जिसने अपनी सारी सैलरी जरूरतमंदों की सहायता में खर्च की। वहीं हरोली में सतपाल रायजादा के पक्ष में वोट मांगते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर इन दिनों केवल मात्र राहुल गांधी की अलोचना करने में समय व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन उनके पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में बड़ी लहर चल रही है। पूरा ऊना जिला सतपाल रायजादा को सांसद के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदी की लहर अब उल्टी पड़ती जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here