Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सुजानपुर में पैदल चल रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर,...

सुजानपुर में पैदल चल रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सुजानपुर अस्पताल के सामने राह चलते व्यक्ति को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी इस घटना में स्कूटी सवार और पैदल चलने वाला व्यक्ति दोनों घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और घायलों का उपचार सुजानपुर सिविल अस्पताल में किया गया। इसके बाद इन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक सुजानपुर अस्पताल के नजदीक पैदल चल रहे राजिंद्र  पुत्र प्रेम चंद  धुरियां डाकघर मंझीण  जिला कांगड़ा  को बिना नंबर की स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी।  चालक  की पहचान रोहित पुत्र प्रकाश चंद निवासी देहरू उप तहसील आलमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। खबर लिखे जानें तक दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया  गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here