Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सावन के पहले सोमवार को शिव भक्त आशीष शर्मा ने ली विधायक...

सावन के पहले सोमवार को शिव भक्त आशीष शर्मा ने ली विधायक पद की शपथ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भगवान शिव पर असीम आस्था रखने वाले विधायक आशीष शर्मा के लिए इसे  संयोग माना जाए या फिर  भोलेनाथ की कृपा। उन्होंने सावन मास के पहले सोमवार को शपथ ग्रहण की। आशीष शर्मा हाल ही में भाजपा उम्मीदवार के रूप में हमीरपुर उपचुनाव जीते।कांग्रेस के साथ कड़े मुकाबले और भाजपा के अंदर हुए भारी भीतरघात के बावजूद आशीष शर्मा 1571  मतों से जीत गए। 

Advertisements

आशीष शर्मा को विधानसभा में  अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा सोमवार को विधायक पद की शपथ दिलाई गई।  आपको बता दें कि आशीष शर्मा तथा उनकी पत्नी स्वाति शर्मा की भगवान शिव पर असीम आस्था है। गसोंता स्थित शिव मंदिर में विधायक आशीष शर्मा अपने निवास से प्रतिदिन माथा टेकने आते हैं। इस सोमवार को एक तरफ आशीष शर्मा शपथ ले रहे थे तो दूसरी तरफ गसोता मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ था। शपथ के बाद आशीष शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से परिवार सहित मिले तथा कई मुद्दों पर चर्चा की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here