
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में सद्भावना टूर्नामेंट का आयोजन अणु कॉलेज ग्राउंड में किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 6:00 बजे मिनी मैराथन जो कि 11 किलोमीटर की थी से शुरुआत की गई। मिनी मैराथन के विजेता महिला वर्ग के पुरुष वर्ग के रहे विजेताओं को पहले नाम के तौर पर 5100-5100 दूसरे के 4100-4100 तीसरी के 3100-3100 और कंसोलेशन प्राइज ₹1100-1100 दोनों वर्गों को अलग-अलग दिया गया। इसके बाद 10:00 बजे के उपरांत कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज हुआ जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें विजेता टीम को ₹11000 और उपविजेता को 7100 का इनाम दिया गया। साथ के साथ महिलाओं की रस्साकसी की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें साईं वूमेन हॉस्टल महिला टीम विजेता रही और उनका 5100 और उपविजेता खटंवी महिला टीम को 4100 और तीसरा स्थान डुग्गा महिला टीम जिन्हें 3100 रुपए कंसोलेशन प्राइज बुमाना महिला टीम को 1100 दिए गए।

इस अवसर पर डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर पिछले 4 सालों से लगातार हम आयोजन करते आ रहे हैं और इस बार जैसा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरे प्रदेश के अंदर अपने नौजवान युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस के देवीदास शहंशाह, वरिष्ठ नेता तेज नाथ, पुरुषोत्तम कालिया, डा. रतन चंद डोगरा, मनोहर लाल कानूनगो, डा. हर्ष, राकेश शर्मा, सुरेश गुलरिया, सिकंदर कुमार, रंजीत धीमान, उत्तम चौधरी विवेक कटोच, निशा कटोच, कैप्टन रंजीत, सुनील कौशल, अश्विनी कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिवस ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी, जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव रोहित कुमार, शुभम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।












