Monday, October 19, 2026
Home Himachal गवारडू पटवार घर के पास सड़क पर लम्बे समय से जलभराव, अब...

गवारडू पटवार घर के पास सड़क पर लम्बे समय से जलभराव, अब तक न निकला समाधान, लोग परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणीदेवी-ऊहल कक्कड़ सड़क पर गवारडू पटवार घर के पास पिछले 4-5 वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बार बार मीडिया ने इस समस्या को संबंधित विभाग और प्रशासन तक पहुंचाया लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है। बारिश के दिनों में यह परेशानी और गंभीर हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से मुसीबतें बढ़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। दो पहिया चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोग लगातार यहां परेशान हो रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो सकते हैं। यहां हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है।

Advertisements

वहीं, गत रात हुई भारी बारिश से यहाँ सड़क ने तलाब का रूप धारण कर लिया है। जलभराब के कारण एक बाइक पलट गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क भी खराब हो रही है। बावजूद इसके, स्थायी समाधान न होने से परेशानी जस की तस बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के सबडिवीजन टौणीदेवी के एसडीओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि विभाग इस समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन जहां से पानी निकाला जा सकता है, वह जमीन निजी स्वामित्व में है। यदि संभावित भूमि मालिक सहमति देते हैं और पाइपलाइन या अन्य जल निकासी व्यवस्था की अनुमति मिलती है, तो विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here