
हमीरपुर/टौणी देवी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट :रजनीश शर्मा। बमसन खंड के टपरे गांव में सुरेश कुमार पर बारिश आफ़त बन कर टूटी है। सुरेश कुमार पुत्र छांगा राम के मकान का पिल्लर टूटने से सारा मकान गिरने की कगार पर आ गया।

टपरे पंचायत के प्रधान रजनीश कुमारी ने बताया कि सुरेश कुमार इन दिनों बीमारी से ग्रस्त है व चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि नुक्सान के बारे में राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है। गांव वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरेश कुमार को तुरंत ही राहत राशि प्रदान की जाए।












