Sunday, October 18, 2026
Home Himachal सीएम की दूरदर्शी सोच से नादौन को मिली विश्व में पहचान: निशा...

सीएम की दूरदर्शी सोच से नादौन को मिली विश्व में पहचान: निशा कटोच

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  नादौन में एशियन राफ्टिंग मैराथन के सफल आयोजन से नादौन को विश्व भर में नई पहचान मिली है। यह सीएम की दूरदर्शी सोच के कारण ही संभव हो पाया है।  कांग्रेस की पूर्व जिला महासचिव निशा कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृष्टिकोण एवं प्रयासों से ही नादौन में राफ्टिंग और एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता संभव हो पाई है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के चहुंमुखी विकास के लिए नई योजनाओं का खाका खींच रहे हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की योजना एवं दृष्टिकोण के कारण ही नादौन में एशियन स्तर की राफ्टिंग प्रतियोगिता संभव हो पाई है जिसमें विदेशी टीमों ने भी भाग लिया।

Advertisements

एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी ही कमी खली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अस्वस्थ होने के कारण एम्स दिल्ली में उपचाराधीन हैं। कांग्रेस नेत्री निशा कटोच ने कहा कि नादौन को विश्वस्तर का पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नादौन में पर्यटन निगम का शानदार होटल, वेलनेस सेंटर और वाटर स्पोर्ट्स सेंटर आदि बनाने के लिए और पर्यटन को मजबूत करने के लिए करोड़ों रूपये की योजनाओं पर काम चल रहा हैं। स्थानीय लोगों को इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here