Monday, October 19, 2026
Home Himachal ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, अपने ही दम पर कर डाला पुली...

ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, अपने ही दम पर कर डाला पुली और रास्ते का निर्माण

हमीरपुर ( द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला के बमसन ब्लॉक की पंचायत बारी में ग्रामीणों ने अपने ही दम पर पुली और रास्ते का निर्माण कर मिसाल पेश की है। दरअसल में ग्रामीणों ने दानराशि एकत्रित कर पहले यहां मोक्षधाम का निर्माण किया । जहां पहले मुश्किल से 50 लोग बैठ पाते थे,, वहां करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था अपने दम पर ही कर डाली। इसी मोक्षधाम को पंचायत की तरफ से एक सड़क का निर्माण भी काफी समय पहले किया गया था। बरसात के कारण यह सड़क टूट गई थी जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही ठीक करवा लिया। यहां नाले पर बनी पुरानी पुलिया से बड़ी गाड़ी नहीं निकल पा रही थी। ग्रामीणों ने फिर हिम्मत जुटाई तो दो बड़ी चैनल पाईप डाल बड़ी पुलिया बना डाली। इसके अलावा मोक्षधाम तक पक्का रास्ता पेबर टाइल डाल कर बनाया गया।

Advertisements

ग्रामीणों की मेहनत देखने आ रहे बाहरी पंचायतों के लोग

मोक्षधाम , पुली और रास्ते के निर्माण की चर्चा जब आसपास की पंचायतों तक पहुंची तो लोग बारी मंदिर पहुंच ग्रामीणों की मेहनत देखने पहुंचने लगे। समाजसेवा और श्रमदान की इस अनोखी मिसाल की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। अनन्त राम परमार, जगदीश परमार, हरबंस सिंह , रजनीश शर्मा , संजीव चौहान, जय राज चौहान, हंसराज चौहान, रिंकू चौहान , लक्की चंदेल, देश राज चौहान, पिंकू चौहान, अश्वनी, संजू, लक्की, विशाल इत्यादि का कहना है कि बारी , महाड़े  और चाहड़ के लोगों ने जनसेवा की एक बड़ी मिसाल पेश की है। संगठन , एकता और ईमानदारी से कई ग्रामीण स्तर के विकास कार्य आपसी तालमेल से हो सकते हैं।

पंचायत प्रधान रविंद्र  ठाकुर ने भी की तारीफ

इस बारे में ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से जो विकास कार्य हुए हैं, वह प्रशंसनीय है। मोक्षधाम के आसपास पंचायत ने पहले भी काम कर रास्ते और सड़क  का निर्माण करवाया था। इसके आसपास अमृत सरोवर और पंचवटी का निर्माण पंचायत करवा रही है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जो कार्य किए हैं उससे अन्य लोगों को भी सीख मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here