Sunday, October 18, 2026
Home Himachal रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ टौणी देवी में 3 दिवसीय अंडर-19 लड़कों के...

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ टौणी देवी में 3 दिवसीय अंडर-19 लड़कों के जिला स्तरीय टूर्नामेंट शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में 3 दिवसीय अंडर-19 लड़कों के जिला स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह भरे वातावरण के बीच हुआ। मुख्य अतिथि विधायक  रणजीत सिंह राणा ने टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की, जिसमें उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, गुब्बारे उड़ाकर और बॉल बास्केट में डालकर शुभारंभ किया, और खिलाड़ियो द्वारा की गई परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। लोक नृत्य के माध्यम से बच्चों ने स्टेडियम में उपस्थित सभी दर्शकों की भरपूर तालियाँ बटोरी।

Advertisements

कैप्टन रणजीत ने की स्कूल प्रबंधन समिति की तारीफ 

कैप्टन रणजीत सिंह  ने पाठशाला प्रबंधन द्वारा मैदान में नवनिर्मित कारगिल शहीद स्मारक, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट सहित अन्य खेल सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने पाठशाला को गोद लेने की घोषणा करते हुए यहाँ सभी काम करवाने के साथ साथ  मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने, स्कूल भवन के लिए रंग-रोगन करवाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 10,000 रुपये देने की घोषणा की। 

29 स्कूलों के 294 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा : रजनीश रांगड़ा 

स्कूल प्रधानाचार्य  रजनीश रांगड़ा ने मुख्य अतिथि को स्कूल और जिला खेलकूद एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि खेल मैदान अन्य बच्चों को भी आकर्षित करेगा और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को खेल भावना से खेलने और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में जिले के 29 विभिन्न स्कूलों के 294 विद्यार्थी बास्केटबॉल, ताइक्वांडो और योग जैसी खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर वर्मा, राकेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रवीण पठानिया, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमन मल्कानिया, सेक्टर प्रभारी सुरेश ठाकुर, सुरेश कुमार,गुलशन प्रधान ,रविंदर ठाकुर  प्रधान,सुभाष, संजय सहित अन्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, रेफरी, निर्णायक और शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here