Monday, October 19, 2026
Home Himachal कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौ-त, 1 घायल

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौ-त, 1 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत रचोली पंचायत के जबाह में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक देर शाम जगुणी के समीप शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही कार रचोली के जबाह के नजदीक पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here