Friday, October 30, 2026
Home Himachal अभिभावक जागरूक होकर 0-5 साल तक के बच्चों को पिलाएं 2 बूंद:...

अभिभावक जागरूक होकर 0-5 साल तक के बच्चों को पिलाएं 2 बूंद: विधायक नरेन्द्र ठाकुर

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने रविवार को हीरा नगर स्थित सर्कट हाउस में पल्स पोलियो अभियान-2020 का शुभारम्भ बच्चों को पोलियो की बूंदें पिला कर किया।

Advertisements

नरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों व विभागीय कर्मचारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने समस्त लोगों से अपील की 0-5 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ ले जाना न भूलें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से बच्चों को जीवन भर पोलियो ग्रसित होना पड़ सकता है। उन्होंने स्वास्थ विभाग के प्रयासों को भी सराहा और कहा कि वे घर-द्वार पर जा कर सुनिचित करें कि इस आयु वर्ग का कोई भी बच्चा बिना दवाई के छूटने न पाए।

उन्होंने कहा कि पोलियो का एक बार पूरे देश में उन्मूलन हो चुका है और इसे दोबारा लौटने का मौका नहीं देना है उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उसे पोलियों से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।

-282 पोलियो बूथों पर कऱीब 35 हज़ार बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि छोटे व बड़े राज्यों में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

282 पोलियो बूथ, 282 टीमें, 35070 बच्चे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. अर्चना सोनी ने स्थानीय विधायक का इस अभियान का शुभारम्भ करने के बताया कि जिला भर में 0 से 5 वर्ष के 35,070 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए 282 पोलियो बूथ स्थापित किये गए हैं और 282 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 1128 बूथ वेक्सीनेटर पोलियो की दवाई पिलाएंगे। कोई बच्चा छूट न जाए, इसके लिए टीमें 20 व 21 जनवरी को घर-घर भ्रमण से सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि 264 बूथ ग्रामीण क्षेत्र और 18 शहरी क्षेत्र में स्थापित किये गए हैं।

इस अवसर पर जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अरविन्द कौंडल, डा. सुनील, डा. अंकित, डा. रमेश रत्तु व जिला जनशिक्षा सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला सहित कई विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here