Saturday, October 24, 2026
Home Himachal ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उपमंडल पांवटा साहिब के बातापुल चौक के समीप एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। अनिल पुलिस लाइन नाहन में तैनात था। जानकारी मुताबक बातापुल चौंक पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here