
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर रक्षा बंधन का त्यौहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। हिमाचल परिवहन निगम की साधारण बसों में हिमाचल के अन्दर सफर करने की निशुल्क सेवा प्रदान की हुई है। उधर महिला मोर्चा की मातृशक्ति ने पुलिस कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया।

इसी के साथ आज सोमवार से गुग्गा नवमी तक गुग्गा कथा का गायन करने श्री गुग्गा जाहरवीर की मंडलियां भी निकल पड़ी। ये मंडलियां घर घर जाकर जाहरवीर की जन्म और शौर्य कथा का गायन करेगी।












