
इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:अजय शर्मा। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ हो कर धरती मां का सीना छननी कर रहे हैं। खनन माफिया दिन रात खड्डो और नदी में खनन कर सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं। जब प्रशासन इन पर छापेमारी करता है तो यह कहते हैं कि हमारा क्रैशर तो बंद है और वे खनन नहीं करते। हमारे पास जो पहले का डंप है उसी से हम क्रशर चला रहे हैं। लेकिन इनका कच्चे माल का डंप कभी खत्म ही नहीं होता, क्योंकि यह दिन रात खनन करके कच्चा माल स्टोर करते रहते हैं और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब होकर खूब चांदी बटौर रहे हैं। इतना सब होने पर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कहीं न कहीं यह सारा खेल खनन माफिया और विभाग की कथित मिलीभगत से खेला जा रहा है।

जिसाक खामियाजा हमारी आने वाली नसलों को भुगतने को मजबूर होना पड़ेगा। हाल ही में खड्ड में खनन कर रही एक जे.सी.बी. को जब पत्रकारों ने देखा तो वे फोटो खींचे बिना रह न पाए और उन्होंने जब ड्राइवर से उसका नाम पूछा तो उसने कहा कि वे तो मात्र एक कर्मी है तथा जे.सी.बी. फलां कंपनी की है, आप उनसे बात करें। जे.सी.बी. चालक की बातों से लग रहा था कि दाल में कहीं न कहीं कुछ काला जरुर है नहीं बल्कि दाल ही पूरी तरह से काली हो चुकी है। पता चला है कि यह वही कंपनी है जो पहले गौचरन भूमि को अपना निशाना बना चुकी है तथा अब यह धीरे-धीरे मिलीभगत के इस खेल से खड्डों को भी रेगीस्तान बनाने में लगी है। कुड़सा पंचायत के लोगों की मानें तो खनन माफिया की पहुंच इतनी है कि प्रशासन इनके आगे बौना प्रतीत हो रहा है।
अगर ऐसा न होता तो अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रशासन के प्रयास सार्थक परिणाम देते। परन्तु दुख की बात है कि खनन माफिया मनमर्जी करने पर तुला हुआ है और प्रशासन खुली आंखों से सारा खेल चुपचाप देख अपने फर्ज की इतिश्री करने में लगा है। अधिक खनन होने के कारण इलाके के कुएं सूखने लगे हैं और जमीन बंजर होने लगी है। जिस कारण आने वाले समय में लोगों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या खड़ी हो जाएगी। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर क्रैशर की आड़ में अवैध खनन पर रोक न लगाई गई तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि यह मात्र प्रकृति से ही छेड़छाड़ नहीं बल्कि हमारे भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है।
Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur
Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur, Shri Ram Janambhumi Nias
Posted by The Stellar News on Saturday, December 8, 2018










