Wednesday, October 28, 2026
Home Crime पुर्तगाल भेजने का झांसा दे ट्रैवल एजेंट ने ठगे 4 लाख

पुर्तगाल भेजने का झांसा दे ट्रैवल एजेंट ने ठगे 4 लाख

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव जहूरा निवासी एक युवक को पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी मारने वाले दो लोगों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को ब्यान देते हुए अमरजीत सिंह ने बताया कि उसे गांव के ही उक्त ट्रैवल एजेंटो के झांसे में आ कर 8 लाख में अपने बेटे को पुर्तगाल में भेजने की उनसे बात कर ली और 4 लाख रूपए पेशगी के रूप में भी दे दिए थे।

Advertisements

लेकिन उन्होंने न तो उनके बेटे को विदेश भेजा है तथा ना ही अभी तक उनकी रकम वापिस की है। पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुए अमरजीत सिंह पुत्र करम सिंह के बयानों के आधार पर पलविंदर लाल पुत्र राम लाल करनदीप पुत्र दलीप कुमार निवासी जहूरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here