Sunday, October 11, 2026
Home Himachal मुख्यमंत्री सुक्खू ने राधा स्वामी के करोड़ों अनुयायियों का किया सम्मान: सुमन...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राधा स्वामी के करोड़ों अनुयायियों का किया सम्मान: सुमन भारती

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल हॉस्पिटल भोटा के भूमि हस्तांतरण अधिनियम को विधानसभा में पारित करवा प्रदेश के मुख्यमंत्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के करोड़ अनुयायियों का सम्मान किया है यह बात यहां से हमीरपुर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलने वाली ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु  की सरकार प्रदेश के हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान करती है और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के लिए दिन प्रतिदिन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पास होने के बाद भोटा चैरिटेबल हॉस्पिटल जो दशकों से यहां कार्य कर रहा था वह पहले की तरह लोगों की सेवा करता रहेगा जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु  को जाता है।

Advertisements

सुमन भारती शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे से भारतीय जनता पार्टी का दोगला चेहरा भी सामने आया है जो भारतीय जनता पार्टी के नेता कुछ रोज पहले हमीरपुर में प्रदर्शन कर रहे थे की राधा स्वामी अस्पताल को यह जमीन दे दी जाए वह आज विधानसभा में इस बिल का विरोध कर रहे थे इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों की भवनाओं की लेष मात्रा भी चिंता नहीं है उनका एकमात्र उद्देश्य अपनी राजनीति को चमकाना है और जन भावनाओं को भड़काना है। उन्होंने डेरा अनुयायियों को बधाई दी है और यह आशा व्यक्त की है कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास जिस प्रकार से समाज में बेहतरीन कार्य कर रहा है वह आगे भी करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here