Monday, October 19, 2026
Home Latest ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 2 की मौ-त, कई घायल

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 2 की मौ-त, कई घायल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में विस्फोट होने का समाचार प्राप्त हुआ है। विस्फोट एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में 201 नंबर की पूरी बिल्डिंग उड़ गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 12-13 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है।

Advertisements

वहीं 2 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को महाकौशल अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन किया जाता है जिसका, उपयोग भारतीय वायुसेना करती है। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here