होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के गांव भंगाला में उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के चलते उसे आज रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गुरदासपुर की रहने वाली महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के गांव भंगाला में किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं और उसका पति उस महिला को मिलने के लिए भंगाला में आता-जाता रहता है। जिसको उसने आज रंगे हाथों काबू कर लिया।
हंगामा होता सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुरुष और उसकी प्रेमिका को खूब खरी खोटी सुनाने लगे। खुद को घिरता देख दोनों ने महिला व लोगों के खूब हाथपैर जोड़े मगर, पति को दूसरी औरत के साथ देखकर गुस्साई महिला ने किसी की नहीं सुनी और उसने इंसाफ के लिए पुलिस में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरु कर दी थी।