Friday, October 9, 2026
Home Education अवैध माईनिंग के आरोप में ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक काबू

अवैध माईनिंग के आरोप में ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच होशियारपुर के इंस्पैक्टर मनीश कुमार कुमार के निर्देशानुसार स्पैशल ब्रांच की टीम के हैड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर कुमार ने एक रेत से भरी हुई बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। जिसको किंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी वार्ड नं 3 मियाणी चला रहा था को माईनिंग संबंधी कागजात दिखाने को कहा ।

Advertisements

जिसके पास कोई कागजात न होने पर टीम द्वारा रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जा में लेकर थाना दसूहा पुलिस के हवाले किया गया। थाना दसूहा पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पैक्टर मनीश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध माईनिंग करने वालों से पुलिस सख्थी से निपट रही है और नाजायज माईनिंग करने वालों को बख्शा नही जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here