Thursday, October 8, 2026
Home Education हरियाना के मिडल स्कूल में सामाजिक विज्ञान मेला आयोजित

हरियाना के मिडल स्कूल में सामाजिक विज्ञान मेला आयोजित

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। सरकारी मिडल स्कूल हरियाना में सामाजिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल इंचार्ज सर्बजीत कौर ने बताया कि समाजिक विज्ञान मेले में सकिल व रोल प्ले भी पेश किया गया। इस दौरान माडल में आठवीं कक्षा की मनीषा पहले स्थान, गुरप्रीत कौर दूसरे व मनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही।

Advertisements

चार्ट मुकाबलों में छठी कक्षा का अमित पहले, सिमरन कौर दूसरे तथा आठवीं कक्षा की तमन्ना व सातवीं कक्षा की हरनूर कौर तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सर्बजीत कौर ने कहा कि ऐसे समाजिक विज्ञान मेलों के साथ बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है। इस अवसर पर दविंदर कौर सैनी, अंजली बाला, हरदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, राजीव कुमार, जतिंदर सिंह व समूह स्टॉफ तथा विद्यार्थी के अभिभावक भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here