रात को नहर में गिरी थी कार, पुलिस ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला बाहर

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: बिमल पराशर। बीती रात दसूहा के गांव बाजा चक्क के नजदीक मुकेरियां हाइडल नहर के पुल पर से एक स्कोरपिओ गाडी सहित दो नौजवानों के नहर में डूब जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्बजीत सिंह (38) पुत्र निरंजन सिंह निवासी मरासगढ स्कोरपिओ गाडी नंबर पीबी 07 यू 0459 को पुल से टर्न ले रहा था कि अचानक गाड़ी उसके कंट्रोल से बाहर हो गई। गुरविंदर सिंह (44)पुत्र सरूप सिंह निवासी नारायणगढ़ ने बाहर से गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ कर गाडी नियंत्रित करने की कोशिश की मगर वह भी गाड़ी के साथ ही नहर में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह निवास गागाल्लोवाल ने बताया कि घटना का पूरा वाक्य उसके सामने हुआ और अपने सिर बंधा कपड़ा फेंककर उन्हें बचाने कोशिश की मगर कपड़ा फट गया।

Advertisements

उसके उपरांत इर्द-गिर्द के लोगों उन्होंने इस की सूचना दसूहा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल भनोट अपनी साथियों सहित मौके पर पहुंचे तथा गाड़ी व दोनों नौजवानों की तलाश शुरू कर दी। रात का समय होने के कारण लोगों की गाडिय़ों की लाइटें जलाकर सर्च अभियान चलाया गया। मगर पांच छह घंटे के बाद भी गाड़ी व दोनों नौजवानों को डूबने में असफल रहें। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज तथा रात होने के कारण सफलता हाथ नहीं लग सकी। सुबह होते ही एसएचओ दसूहा गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी तथा गोताखोरों को साथ लेकर फिर घटना स्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया।

तीन घंटे के उपरांत गोताखोरों ने गाडी़ तथा उसके अंदर सर्बजीत सिंह का शव ढूनने में सफलता प्राप्त की। गोताखोर फिर गुरविंदर सिंह के शव को ढूढने में जुट गए। गोताखोरों ने गुरविंदर सिंह का शव पावर हाउस नंबर पांच से बरामद कर लिया है। इस सबंधी एसएचओ दसूहा गुरदेव सिंह ने बताया कि दोनों शवों को दसूहा में शवगृह में रखवा दिए गए है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा 174 की कारवाई कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here