किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का ब्यास पुल पर तीसरे दिन भी धरना जारी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए तीन खेती आर्डीनेंस के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का ब्यास पर लगाया धरना बुधवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। तीसरे दिन धरने का नेतृत्व रणजीत सिंह कलेर बाला, अजायअ सिंह चीमा खुड्डी, अमरजीत सिंह सुंदडा, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह बेगोवाल ने की।

Advertisements

इस दौरान केंद्र तथा राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतीयों के खिलाफ भड़ास निकालते हुए जत्थेबंदी के राज्य नेता सीनियर उपप्रधान सविंदर सिंह चुताला, गुरप्रीत सिंह खानपुर, रणबीर सिंह डुगरी, सविंदर सिंह रुपोवाली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बेशर्म बन चुकी है। पंजाब के किसान खेती आर्डीनेंस के विरोध में सडक़ों पर उत्तरे हुए हैं पर फिर भी मोदी सरकार किसानो के हकों पर डाके मारते हुए आर्डीनेंस को पार्लीमेंट में पास करवा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब का अकालीदल भी बार बार यू टार्न लेते हुए किसानों के हकों की रक्षा करने के बजाए मिली हुई वजीरी को छोडऩे को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन बिलों को रद्द करवाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जिसके लिए 17 सितंबर को राज्य कोर कमेटी की बैठक में अगले संघर्ष के लिए रणनीति त्यार करते हुए तीखे संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

पंजाब के किसानो ने आम जनता की सहूलत तथा मुसाफिरों की परेशानी को देखते हुए आज दोपरहर 3 बजे धरना खत्म करने का ऐलान किया है तथा मांगों को ले कर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर डी.सी कार्यालय के आगे लगे हुए धरणो में शामिल होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक पार्टियों, सांसदों,विधायकों को किसानो के हक़ में साथ देना चाहिए। अगर किसान बर्बाद होगा तो पूरा ही देश बर्बाद हो जाएगा। इस मौके कुलबीर सिंह काहलों, सतनाम सिंह चीमा खुड्डी, जोगिन्दर सिंह नत्त, हरविंदर सिंह खुजाला, कश्मीर सिंह फत्ता कुल्ला, गुरजीत सिंह ,जगमोहनदीप सिंह ,परमजीत सिंह, बलदेव सिंह सेखवां, सोहन सिंह, परमजीत रसूलपुर, हरदीप सिंह, फौजी तलवाड़ा, जोगिन्दर सिंह पंडोरी, अशोक वर्धन, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह पंडोरी, कालू टाहली, राजा सैनी, सुखजिंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here