Wednesday, October 21, 2026
Home National राजजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जंयती पर भेंट की...

राजजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जंयती पर भेंट की श्रद्धांजलि

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित गोविन्द कम्प्लेक्स में बुधवार को राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जंयती का आयोजन समारोह पूर्वक किया। इस मौके परकार्यकर्ताओ ने दिनकर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय युवा सचिव किशन कुमार ने कहा दिनकर जी की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके जन्मभूमि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

Advertisements

वही वक्ता मनोज कुमार राहुल ने कहा हम मांग करते है कि राष्ट्रकवि दिनकर जी को मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना देवी ने कहा कि मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से दिनकर जी की रचना हर काल में प्रासंगिक रहेगी। आने वाले समय में युवाओं को इसकी आवश्यकता महसूस होगी।उन्होंने कहा कि जब सत्ता जनता की हाथों में होगी तभी हम रामधारी सिंह दिनकर जी को सच्ची श्रधांजलि अर्पित कर सकते है। समारोह के दौरान प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार राय,प्रखंड युवा अध्यक्ष टिंकु सवर्ण, प्रखंड प्रधान महासचिव मुनमुन राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना देवी, अतिपिछड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष अजित महतो, प्रखंड प्रचारक गुड्डू कुँवर, किसान अध्यक्ष सुभाष झा’बंटू’, विक्रम कुमार, संजय राय, सत्यम भारद्वाज, अनुतोष कुमार, नीलम देवी आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here