
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के चमोली के थराली में बादल फटने कारण तबाही मच गई है। इस घटना में 2 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील में कल रात बादल फटने से काफी नुकसान होने की आशंका है।

बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीएम आवास में भी चार फीट मलबा भर गया है। एडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि थराली में बादल फटने की वजह से काफी नुक़सान हुआ है। मलबा आने से एक 20 वर्षीय लड़की और एक बुजुर्ग लापता बताए जा रहे हैं। दोनों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है।












