Monday, October 26, 2026
Home Crime 24 बोतल अवैध शराब सहित चाय की दुकान करने वाला करनैल काबू

24 बोतल अवैध शराब सहित चाय की दुकान करने वाला करनैल काबू

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: प्रीति पराशर। । एसएसपीनवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए चलाी मुहिम के तहत थाना हरियाना पुलिस, सतर्कता से अपना काम कर रही है। इसी के तहत एएसआई अपना साथी सिपाही पारस कुमार, सुरिंदर कुमार गश्त पर मौजूद थे कि किसी ने गुप्त सूचना दी की करनैल सिंह पुत्र तिलक राज निवासी शिव नगर जनौड़ी थाना हरियाना जिला होशियारपुर जोकि अपनी चाय की दुकान पर अवैध शराब बेचने का काम करता है, जो अब भी वहीं शराब बेच रहा है।

Advertisements

जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी दुकान पर छापामारी की तो एएसआई संजीव कुमार की अगुवाई में सिपाहियों ने उसकी दुकान की तलाशी ली। पुलिस ने उक्त करनैल सिंह को 24 बोतलें अवैध शराब बरामद की। इस संबंधी आरोपी करनैल सिंह कोई भी लाइसैंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका जिसके चलते पुलिस ने करनैल पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here