कांग्रेस को बदनाम करने के लिए बौखलाहट में भाजपा ने खुद ही तो नहीं रची अश्विनी शर्मा पर हमले की साजिश: मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारीय जनता पार्टी अकसर ही सहानुभूति बटौरने के लिए देश वासियों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने के षड्यंत्र रचती रही है तथा इसके पास देश को आगे ले जाने का कोई मुद्दा नहीं है। केन्द्र के अलावा जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है वहां पर जनता बुरी तरह से दुखी है। आज भाजपा के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है तथा वे देश को आगे ले जाने की बजाए पीछे धकेलने का काम कर रही है। जिसका नतीजा है कि आज किसान खेतों में काम करना छोड़ अपने हक के लिए सडक़ों पर उतरे हुए हैं। यह किसी एक राज्य की बात नहीं है बल्कि देश के हर कोने में किसान संघर्षरत हैं।

Advertisements

प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कोविड-19 से बचाने और किसानों तथा जनता के हितों के लिए कर रही संघर्ष

ऐसे में पंजाब प्रदेश कांग्रेस एवं सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है तथा जब तक किसानों के साथ न्याय नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह विचार नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। चेयरमैन मरवाहा ने कहा कि हाल ही में टांडा-दसूहा मार्ग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं तथा यह भी हो सकता है कि किसानों और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष पर हमले की साजिश रचि हो। क्योंकि, भाजपा को प्रदेश के हर कोने में नकार दिया गया है तथा इनके पास किसानों के सवालों का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में इस आंदोलन को किसी दूसरी तरफ मोड़ कर किसानों एवं आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास भी भाजपा द्वारा किया जा सकता है, की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

चेयरमैन मरवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले दिन से ही किसानों के साथ इस संघर्ष में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़़े हैं तथा भाजपा को यह बात हजम नहीं हो रही है। जिसके चलते भाजपा पूरी तरह से बौखलाहट में है। इसका एक कारण यह भी है कि इसकी भाईवाल पार्टी अकाली दल ने भी इनसे नाता तोड़ लिया है, जिसके चलते भाजपा पूरी तरह से अकेली पड़ चुकी है और अब तो गांवों में लोगों ने भाजपा के दाखिले पर रोक लगाने के बोर्ड तक लगा दिए हैं। ऐसे में जनता की सहानुभूति बटौरने तथा ध्यान भटकाने के लिए हो सकता है कि यह हमला भाजपा का सुनियोजित योजना हो। क्योंकि, किसान अपने हकों के लिए सडक़ पर हैं और सरकार उनके साथ है। परन्तु ऐसी औछी हरकत न तो सरकार करवा सकती है और न ही किसान या उनके साथ जुड़े संगठनों द्वारा ही की गई होगी। लेकिन भाजपा द्वारा कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है।

इसके लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। क्योंकि, कांग्रेस प्रदेश की तरक्की चाहती है तथा प्रदेश मुख्यमंत्री की अगुवाई में तरक्की की राहों पर है तथा होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शर्मा अरोड़ा की अगुवाई में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। कांग्रेस एवं सरकार किसानों और प्रदेश की अन्य जनता के हिकों की रक्षा के लिए बचनबद्ध है, जिस पर सरकार निरंतर कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here