चौलान्ग टोल प्लाज़ा धरने में 17 को फूंका जाएगा मोदी सरकार का पुतला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। हाईवे पर चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसान संगठन दोआबा किसान कमेटी की तरफ से खेती कानूनों के खिलाफ लगाया गया धरना आज 12 वें दिन भी जारी रहा। जिसमे बड़ी संख्या में इलाके के किसानों ने हिस्सा लेते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, अमरजीत सिंह संधु, सतपाल सिंह, हरदीप खुड्डा तथा बलबीर सिंह सोहियां ने मोदी सरकार के किसान तथा किसानी को खत्म करने वाले कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में किसानों के साथ किये गए धोखे के बाद किसानों में मोदी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त रोष व्याप्त है तथा इस रोष के चलते भाजपा के केंद्र से पंजाब में खेती कानूनों के लिए कोई भी बातचीत के लिए आने वाले मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे टोल प्लाज़ा नज़दीक हैवाय जाम कर के मोदी सरकार का पुतला जलाया जाएगा।

इस मौके अमरजीत सिंह चौलान्ग, प्रितपाल सिंह सैनपुर, दविंदर सिंह मूनका, गुरबख्श सिंह नीला, अवतार सिंह चीमा, हरप्रीत सिंह संधर, बलबीर सिंह चीमा, अमरीक सिंह भरपूर, बलजीत सिंह रड़ा, कर्मबीर सिंह घुम्मण, जत्थेदार अवतार सिंह, बलबीर सिंह ढट्ट, राजवीर सिंह मांगट, गुरप्रताप सिंह, सुखविंदर सरोदा, दविंदर सिंह सरपंच, बब्बा, लखवीर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरविंदर सिंह, मंजीत सिंह खालसा, हरविंदर सिंह शहबाज़पुर, रविंदरजीत सिंह, अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here