Tuesday, October 20, 2026
Home Crime मुथुट फाइनैंस में लूट का प्रयास, पुलिस व लोगों ने 3 हथियारबंद...

मुथुट फाइनैंस में लूट का प्रयास, पुलिस व लोगों ने 3 हथियारबंद लुटेरे किए काबू, गोली लगने से 2 कर्मी घायल

लुधियाना(द स्टैलर न्यूज़)। आज 16 अक्तूबर को सुबह करीब 8:50 बजे बैंक लूटने की नियत से आए कुछ अज्ञात हथियारबंद लुटेरों द्वारा पुलिस तथा बैंक कर्मियों पर हमला किया गया। मुुथुट फाइनैंस डुगरी रोड़ लुधियाना में वारदात को अंजाम देने आए बाइक सवार 3 लुटेरों ने पुलिस पर हमला किया। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि घटना के समय बैंक में केवल सफाई सेवक और बैंक के 2 कर्मचारी ही मौजूद थे।

Advertisements

मॉडल टाऊन थाना प्रभारी राजन पाल ने कहा कि कुछ लुटेरे मुुथुट फाइनैंस में लूट करने आए थे। जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की। लुटेरों के पास 2 पिस्तौल होने के कारण उन्होंने हथियारों की नौक पर भागने की कोशिश की और इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। जिसमें से एक गोली बैंक सफाई कर्मचारी, एक बैंक कर्मचारी को लग गई और वह घायल हो गए। इसी अफरा-तफरी में भागने की कोशिश कर रहे लुटेरे बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण बाइक से नीचे गिर गए जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया और लोगों ने भी उनकी जमकर धुनाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here