बौखलाई कैप्टन सरकार ने दलित इंसाफ यात्रा रोक कर अपनी औकात दिखाई: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैप्टन सरकार के शासनकाल मे दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आज जालंधर से चंडीगढ़ दलित इंसाफ यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने का कार्यक्रम था,जिसमें जिला होशियारपुर से अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जालंधर जाकर उस यात्रा में हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विनोद शर्मा व मीनू सेठी ने बताया कि कांग्रेस सरकार की शह पर जालंधर पुलिस ने दलित इंसाफ यात्रा को जबरन रोक दिया और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश आदि समेत बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

Advertisements

जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने भी दलित नेताओं अनिल हंस,सुरेंद्र भट्टी,चिंटू हंस,जसवीर शामचुरासी,जिन्दू सैनी,राजा सैनी आदि कार्यकत्र्ताओं समेत गिरफ्तारी दी। 3 घण्टे जबरन बंधक बनाए रखे जाने के बाद पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि कैप्टन सरकार बौखला गई है और भाजपा को दबाने का अनैतिक काम कर रही है।भाजपा का कार्यकत्र्ता कभी इनके जुल्म के आगे नही झुकेगा।

आज जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में चलने वाली दलित इंसाफ यात्रा को जबरन रोक कर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। दलित,किसान,मजदूर की दुश्मन कांग्रेस सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है और लोगों को जबाव देने की बजाय ऐसी ओछी हरकतों पर आमादा है। शर्मा ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना बन्द करें और दलितों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर रोक लगवाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सबको अपनी बात कहने का हक़ है। लेकिन कांग्रेस सरकार प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत भाजपा की आवाज़ को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है।आज अगर भाजपा दलित समाज पर कांग्रेस सरकार में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठा रही है तो कैप्टन सरकार को पेट दर्द क्यों हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here