किसानों ने चौलांग टोल प्लाज़ा पर हाईवे किया जाम, 32वें दिन भी जारी रहा धरना

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। खेती कानूनों के खिलाफ आज 250 किसान संगठनों का राष्ट्र स्तरीय चक्का जाम आंदोलन के तहत 12 बजे से दोआबा किसान कमेटी के साथ जुड़े सैंकड़ों किसानों ने हाईवे पर चौलान्ग प्लाज़ा नज़दीक जाम लगाया। इस मौके पहले से ही चल रहे धरने के आज 32 वें दिन मौजूद किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisements

इस दौरान प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, सतपाल सिंह मिजऱ्ापुर, अमरजीत सिंह संधू, बलबीर सिंह सोहियां ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे जाम कर के मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डट कर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तानाशाही तरीके के साथ चल रही मोदी सरकार लगातार किसान तथा मज़दूर विरोधी फैसले ले रही है , जिसका विरोध करने के लिए पंजाब की धरती से शुरू हुआ इन्कलाब देश के अलग अलग राज्यों तक पहुँच चुका है तथा किसानों के विरोध की ताकत 26 तथा 27 नवंबर को राष्ट्रीय स्तरीय दिल्ली कुछ के आंदोलन में पता लग जाएगा।

इस दौरान हरजिंदर सिंह मौजी, हरदीप खुड्डा, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, जरनैल सिंह क़ुराला, कुलवीर सिंह जौड़ा, सतनाम सिंह ढिल्लों, नगिंदर सिंह, सतनाम सिंह झज्झीपिंड , सुखविन्दरजीत सिंह बीरा, परमानन्द दिवेदी, सुखवीर सिंह नरवाल, हरभजन सिंह रापुर, दविंदर सिंह मूनक, नीला क़ुराला, हैप्पी संधू, डॉ भीमा देहरीवाल, कुलवंत सिंह क़ुराला, बलबीर सिंह ढट्ट, मंजीत सिंह खालसा, अमरजीत क़ुराला, मंजीत सिंह रापुर, अमरजीत सिंह चौलान्ग, प्रितपाल सिंह खुड्डा, देहरीवाल, जोगा चनौता, बलजीत सिंह रड़ा, गोला मोहकमगढ़, संदीप सिंह काका, तरलोचन सिंह गोराया, सुखदेव सिंह खरल, बिट्टू बसी, पंजाब बैंचा, अमरीक सिंह, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह पलाचक्क, अवतार सिंह बोदल कोटली, सुच्चा सिंह जहूरा, सुखदेव सिंह लालोवाल, मास्टर हरदीप सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here