एलायंस क्लब ने करवाया “विजीलैंस अवेयरनैस” सैमिनार का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब होशियारपुर डायमंड द्वारा विजीलैंस अवेयरनैस पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस सैमीनार का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को विजीलैंस विभाग के बारे में जागरूक करना था। इस सैमीनार में शहर की तमाम एन.जी.ओ. को आमन्त्रित किया गया। इस सैमीनार में मुख्य मेहमान के तौर पर डी.एस.पी. विजीलैंस निरंजन सिंह विरदी को आमन्त्रित किया गया। उन्होंने विजीलैंस विभाग के बारे में बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि विजीलैंस विभाग से उन सरकारी या गैर-सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डरने की ज़रूरत है जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाते हैं, जो ईमानदारी से अपना कार्य करते हैं विजीलैंस विभाग उनको कुछ नही कहता।

Advertisements

आम नागरिकों के साथ विजीलैंस विभाग कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा हैं। श्री विरदी ने कहा कि अगर कोई सरकारी या गैर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आम नागरिक से रिश्वत लेता हुआ पाया जाता है तो उनसे तुरन्त सम्पर्क किया जा सकता है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह आरोपी पर बनती कारवाई करवायेंगे। इस अवसर पर डी.एस.पी. श्री विरदी ने आये हुये एन.जी.ओ. के नुमांईदो को ईमानदारी की शपथ दिलाई और ईमानदारी का चिन्ह सभी को दिया गया। क्लब के प्रधान एैली राधा रमन, सचिव एैली सत्यन सिंघा, कैशियर एैली मनजीत सिंह लक्की ने मुख्य मेहमान डी.एस.पी. निरंजन सिंह विरदी का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व गर्वनर एैली अशोक पूरी, एैली सुमेश वर्मा, एैली पुष्पिंदर कुमार, वाल्मीकि समाज के विनोद कुमार, दर्शन लाल सिद्धू, ए.एस.आई दविन्द्र कुमार, तर्कशील सोसाईटी के मदन लाल, मनीश भल्ला, प्रो. जरनैल सिंह, एैली विकास सडाना, एैली राजीव ठाकुर, एैली सुधीर कुमार, एैली संदीप ओहरी, तुषार धीमान, एैली मधू सूदन कालिया, विनय कुमार और योगराज आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here