भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता मंच ने करवाया कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता मंच की तरफ से एक कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों, जातियों व समाजों के व्यक्तियों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया।

Advertisements

इस मौके पर वाल्मीकि शक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रुप में भाग लिया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं एवं उनके महान ग्रंथ श्री रामायण के पात्रों की आज के संदर्भ में विशद् व्याख्या की। उन्होंने समाज में समस्त बुराईयों का कारण रामायण के अध्ययन का समाज में अभाव बताया। इसमें मुख्य वक्ता राम गोपाल प्रांत प्रमुख हरियावल पंजाब ने वर्तमान समाज और रामायण के पात्रों की तुलनात्मक उदारणार्थ व्याख्या की।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करतए हुए पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान ने भी भगवान वाल्मीकि की समाज को अनुपम देन पर विचार रखे। कार्यक्रम दौरान सामाजिक समरसता जिला प्रमुख रामदेव यादव ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here