केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्प: अनुराग ठाकुर

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज तलवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत दौरान पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा कहा कि भारत सरकार देश भर के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्प है। पंजाब में किसान आन्दोलन को भडक़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ,अकाली दल तथा आप पार्टी आगामी चुनावों को सामने रख कर सियासी रोटिया सेकना चाहती है पर भारतीय जनता पार्टी कदापि चुनावी राजनीति नहीं करती वह हमेशा किसानों को खुशयाल बनाने पर काम कर रहे है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि आज हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा जिला कांगड़ा में 50 करोड़ रूपए की लागत से बनाए कई कार्यों का लोकार्पण किया तथा कुछ कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ,केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर तलवाड़ा के नर्सरी मैदान पहुंचे। यहाँ उनका स्वागत तलवाड़ा भाजपा के नेताओं संजीव भारद्वाज ,सुभाष चंद ,अशोक सभ्रवाल ,नन्द किशोर पुरी,अमित शर्मा ,समेत कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर अपने हेलीकेप्टर से शिमला के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here