भाजपा परिवार में शामिल हुए कांग्रेसी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से की मुलाकात

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परिवार में शामिल हुए गोबिंद राय पूर्व इंटक जिला अध्यक्ष कांग्रेस, सुनील दत्त पराशर समाज सेवक, अजय शर्मा रिटायर्ड रीडर एडिशनल सैशन जज होशियारपुर एवं प्रधान श्री शिव शक्ति नौजवान सभा हरी नगर होशियारपुर, बब्बलू कुमार समाज सेवक, करण कुमार है समाज सेवक, विशाल मल्होत्रा समाज सेवक, मुहम्मद क़ुर्बान मुस्लिम लीडर, डा. सत्यम समाज सेवक, डा. मनमोहन सिंह कांग्रेस लीडर, गुरदेव कौर रिटायर्ड सरकारी पद, तीर्थ राम पूर्व कांग्रेस पार्षद, रजनी समाज सेविका, पलविंदर सिंह नांणी जिला सचिव एवं वार्ड इंचार्ज कांग्रेस, गुरप्रीत कौर पूर्व पार्षद कांग्रेस, बलविंदर सिंह बिल्ला प्रधान सिटी कांग्रेस सेवा दल, दलवीर कौर जिला महिला कांग्रेस महासचिव के साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने विशेष मुलाकात की।

Advertisements

इस मौके पर विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, पंचायती राज सेल प्रदेश अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री मीनू सेठी, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा उपस्थित हुए। जिला भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। भाजपा ने विश्वास दिलाया कि भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को मान-सम्मान दिया जायेगा और उनके इलाके की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और झूठे वादों का पर्दाफ़ाश हो चुका है, जिससे निराश होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है और पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोग तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here