भाजपा ने हमेशा ही आढ़तियों के हित की बात की: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जिला कैशियर बिन्दुसार शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष शरद सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही व्यपारिओं की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया तथा व्यापारी व आढ़ती भाजपा के विस्तार का आधार है।

Advertisements

यह बात कभी सपने में भी नहीं सोची जा सकती कि भाजपा का कोई नेता आढ़तियों के विरोध में ब्यानबाजी करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब भाजपा प्रभारी के ब्यानों को तोड़ मरोड़ कर कुछ तत्वों ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए यह बात फैलाने की कोशिश की कि किसानों को आढ़तियों ने बंधक बना रखा है, जबकि उन्होंने केवल किसानी के व्यवसाय की आजादी की बात की थी, जिससे आढ़तियों को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। भाजपा नेताओं ने आढ़ती भाइयों से अपील की है कि वह झूठी अफवाहों के छलावे में ना आए क्योंकि भाजपा ने सदैव ही आढ़तियों के हितों की बात की है और आगे भविष्य में भी उनके साथ रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here