Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur डॉ. बीएस जौहल ने जेएसएस आशा किरन स्पैशल स्कूल का किया दौरा

डॉ. बीएस जौहल ने जेएसएस आशा किरन स्पैशल स्कूल का किया दौरा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। डॉ. बी.एस. जौहल जी ने जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल का दौरा किया तथा इन बच्चों के सथ समय बिताया। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के गवर्निंग बाडी के मैंबर कर्नल गुरमीत सिंह के नज़दीकी मित्र हैं। उनके दिशा निर्देशानुसार डॉ. बी.एस.जौहल ने हर साल स्कूल को 2-लाख रूपए देने का वायदा किया। डॉ. बी.एस.जौहल वैल्फेयर सोसायटी के नियमित दानी हैं। वो हर साल 2 लाख रूपए स्कूल को दे रहे हैं जिसके लिए इन बच्चों के लिए जीवन भर वचनबद्धता बनाई है। इसके इलावा उन्होंने किसी भी ऐमरजैंसी की हालत में होस्टल के बच्चों को मुफ्त डाक्टरी सहायता देने का भरोसा दिया। उन्हेांने अपनी नज़दीकी मित्रों तथा कार्यकारी कमेटी के मैंबर कर्नल गुरमीत सिंह को भरोसा दिलाया कि वो स्कूल के बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए सोसायटी की ज्यादा से ज्यादा मदद करने का यत्न करेंगे।  

Advertisements

इन विशेष-बच्चों की ओर से तथा हमारी आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रबन्धक कमेटी के मैंबर तथा समूह स्टाफ डॉ.बी.एस.जोहल जी का उनके उदार योगदान के लिए दिल से धन्यवाद करता है। इस अवसर पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के मैंबरों ने डॉ. जौहल जी को तथा श्रीमति जौहल जी को स्कूल का दौरा करने तथा इन बच्चो को मिलने के लिए निवेदन किया। प्रधान श्री तरनजीत सिंह सी.ए.तथा सचिव हरबंस सिंह ने डॉ. बी.एस.जौहल जी का धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here