भाजपा किसान हितैषी, किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां सेक रही रोटियां: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,पंजाब पंचायती राज सैल प्रदेश अध्यक्ष विजय पठानिया,जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जिला सचिव राकेश सूरी,हरिंदर सभरवाल आदि ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के पक्ष में फ़ैसले करके किसान हितैषी होने के प्रमाण दिये है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे मन से किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रहे है। गरीब तथा छोटे किसानों के लिए 6000 रु सालाना उनके खातों में सीधे डाल कर किसानों को प्रत्यक्ष राहत पहुचाई है।किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए जो प्रधानमंत्री इतने प्रयास कर रहा है,वह किसानों के खिलाफ नही जा सकते।कांग्रेस समेत विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे है और अपना उल्लू सीधा करने की नाकाम कोशिश कर रहे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों के लिए नई नीतियां बनाई जा रही,आम बजट में भी कृषि का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन में शामिल होकर उंगली को लहू लगाकर शहीद होने की जुगत लगा रहे है।

Advertisements

कांग्रेस ने किसानों से कोई भी वायदा पूरा नही किया और न ही 90000 करोड़ का कर्जा भी माफ नही किया। नित्य प्रति कॉपरेटिव व अन्य बैंकों की वसूली के लिए किसानों को जेलों में ठूसा जा रहा है और कर्जे वसूले जा रहे है। जिससे दु:खी होकर किसानों में आत्महत्या के मामले काफी बढ़ गए है। कृषि सम्बधी कानूनों की मौजूदा प्रावधानों की वकालत इनके नेताओं कपिल सिब्बल समेत कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसे ही कानून पास करके की और अपने को हितैषी बताया। दोगले चेहरे का नक़ाब ओढ़े अकाली दल भी इसकी हिमायत करता रहा है। अपना राजनीतिक आधार खिसकते देख अपने आप को किसान आंदोलन से अपनी राजनीतिक साख बचाने में जुटे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को नुकसान देने वाले फैसले नही कर सकती तथा किसानों की समस्यों का जल्द ही हल निकल आएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here