“आप” नेताओं ने संघर्ष कमेटी के आंदोलन को दिया समर्थन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी को उस समय और बल मिल गया जब आम आदमी पार्टी के संदीप सैनी ने साथियों सहित आन्दोलन को अपना सम्र्थन दिया और कहा इस आन्दोलन को पार्टी हर प्रकार से मदद करेगी। कर्मवीर बाली ने आम आदमी पार्टी को सम्र्थन देने पर धन्यवाद किया। उन्होने कहा जनता सरकार को टैक्स देती है और सरकार से अपना हक मांगती है। लेकिन अपना हक लेने के लिये आन्दोलन करना पड़ता है। सरकार का रुख तानाशाही है जो जनता के लिये ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा नगर निगम पंजाब सरकार चला रही है जिसकी जिम्मेदारी कैविनेट मन्त्री सुंदर शाम अरोड़ा की बनती है।

Advertisements

शहर के विकास की जिम्मेदारी मन्त्री साहिब की बनती है। शहर में बिन प्लैनिंग के काम हो रहे हैं जिसकी सज़ा जनता भुगतने को मज़बूर हो रही है। हैरानी इस बात की है कि अगर लुक के प्लांट बंद हो गये हैं तो जालन्धर रोड़ पर लगी ईंटरलॉक टाईलें उखाडऩे की क्या आवश्यक्ता पढ़ गई थी। कर्मवरीर बाली ने कहा अगर प्लांट बंद हैं तो सडक़ की रिपेयर बजरी सिमेंट या ईंटरलॉक टाईलों से करवाई जाये , जब प्लांट चलेगा तब लुक की सडक़ बना दी जाये।

आज ए.डी.सी. और प्रशासक पंचाल साहिब ने भरोसा दिया और एक्सीयन की ड्यूटी लगा दी गई है कि सडक़ का काम जल्दी किया जाये और उन्हे सूचित किया जाये। कर्मवीर बाली ने कहा भूख हड़ताल जारी रहेगी जक तक सडक़ बन नहीं जाती। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, कृपाल सिंह, विनय कुमार, नीरज शर्मा, हंसराज, देव कुमार, नवजोत सिंह, अमरजीत सिंह, नछतर सिंह, अमरजीत सिंह सैनी, निर्मल सिंह, सुखविंद्र कौर, बलविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here