Thursday, October 29, 2026
Home Himachal समैला और सौर के कुछ क्षेत्रों में हटी पाबंदियां, पटनौण में बनाया...

समैला और सौर के कुछ क्षेत्रों में हटी पाबंदियां, पटनौण में बनाया कंटेनमेंट जोन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए बड़सर उपमंडल की दो ग्राम पंचायतों के दो वार्डों के कुछ क्षेत्रों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। कार्यकारी एसडीएम ओम प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Advertisements

आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत समैला के वार्ड नंबर 2 गांव समैला में पिपल के पेड़ से माता के मंदिर तक सडक़ की दोनों ओर का क्षेत्र और ग्राम पंचायत सौर के वार्ड नंबर 4 गांव सौर में शिमला-धर्मशाला हाईवे की दार्इं ओर का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

उधर, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पटनौण के वार्ड नंबर 2 गांव पटनौण में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद एक मकान को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हंै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here