Saturday, October 31, 2026
Home Punjab अमित सरीन ने फगवाड़ा में संभाला एसडीएम का कार्यभार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने...

अमित सरीन ने फगवाड़ा में संभाला एसडीएम का कार्यभार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से मेजर अमित सरीन को फगवाड़ा का एसडीएम नियुक्त किया गया है जिन्होंने आज अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज की अगुवाई में पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मेजर सरीन को शहर में चल रही गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर अमित सरीन ने आश्वासन दिया कि वह शहर को बेहतर बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक पराशर, विनोद वरमानी, जतिंदर वरमानी, युवा नेता अगम पराशर, मीडिया सलाहकार गुरजीत पाल वालिया, बंटी वालिया, सुनील पराशर, मनीष प्रभाकर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here