जालंधर: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया साईकिल रैली व रन वॉक का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर जालंधर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करने तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 14 से 31 दिसंबर तक फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज मुहीम का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी के साथ-साख खुद को फिट रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति आपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रोजाना 30 मिनट तक शारीररिक गतिविधियां कर सकता है।

Advertisements

इस कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ कार्मिकों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में जागरूकता फैलाने और इस आंदोलन को सफल बनाने में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 22 सितंबर को फ्रंटियर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल जालंधर में 5 किलोमीटर साईकिल रैली के साथ 1 किलोमीटर रन वॉक का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने ध्वज दिखाकर साईकिल रैली की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को साईकिल चलाने के भी महत्तव बताए और कहा कि यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का एक साधारण उपाय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here