Saturday, October 24, 2026
Home Crime कमेटी बाजार प्रह्लाद नगर से पकड़े गए चोर विशाल सैनी से पुलिस...

कमेटी बाजार प्रह्लाद नगर से पकड़े गए चोर विशाल सैनी से पुलिस ने बरामद किए 6 सिलेंडर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 18 दिसंबर को कमेटी बाजार प्रह्लाद नगर में घर में सिलेंडर चोरी करने घुसे एक चोर को लोगों ने काबू किया था। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई के बाद इसी सूचना पुलिस को देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान शिव सेना नेता रणजीत सिंह राणा व अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

Advertisements

मौके पर पहुंची पुलिस व वहां मौजूद लोगों के अलावा मीडिया कर्मियों को कथित आरोपी ने अपना नाम विकास सैनी पुत्र कीमती लाल सैनी निवासी प्रेमगढ़ बताया था। इस दौरान वहां पर मौजूद पत्रकारों ने चोर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही समाचार में जानकारी सांझा की थी, जबकि कुछेक समाचार पत्रों ने उसका नाम विशाल वर्मा भी लिखा। एसएसपी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर थाना सिटी पुलिस प्रभारी गोविंदर कुमार बंटी की अगुवाई में पुलिस ने चोर से गहन पूछताछ किए जाने के बाद उससे जहां 6 सिलंडर और बरामद किए वहीं पुलिस द्वारा 20 दिसंबर को दायर प्राथमिकी में आरोपी की सही पहचान दर्ज की।

पुलिस द्वारा उसका नाम विशाल सैनी पुत्र कीमती लाल निवासी मोहल्ला कानूगो, कस्बा हरियाणा दर्ज करते हुए उसके खिलाफ अगली कार्यवाही शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी होशियारपुर के मोहल्ला प्रेमगढ़ में भी रहता था। पता चला है कि आरोपी विशाल गलत संगत में पडक़र नशे का आदी हो गया था और उसने चोरी चकारी शुरु कर दी थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here