Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल सोसायटी से रिफ्रैशर कोर्स करने के...

इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल सोसायटी से रिफ्रैशर कोर्स करने के लिए 10 दिन में ही 3400 आनलाइन आवेदन हुए प्राप्त: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब ट्रांसपोर्ट अथारिटी व जिला रैड क्रास सोसायटी के संयुक्त प्रयासों से होशियारपुर में खोले गए होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल के प्रति न सिर्फ होशियारपुर बल्कि अन्य जिले के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दस दिनों में ही 3400 लोगों की ओर से रिफ्रैशर कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को नए लाइसेंस बनवाने व रिन्यू करवाने के समय करवाए जाने वाले रिफ्रेशर कोर्स के लिए पहले श्री मुक्तसर साहिब जाना पड़ता था, क्योंकि पहले यह कोर्स सिर्फ वहां की एक ही संस्था के पास मौजूद था, जहां जाकर ड्राइवरों को दो दिन का रिफ्रैशर कोर्स करना पड़ता था लेकिन अब होशियारपुर में यह कोर्स शुरु होने से होशियारपुर के आसपास के जिले के लोगों को काफी राहत मिली है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर के बाजार वकीलां में जिला रैड क्रास सोसायटी के कांप्लेक्स में यह संस्था खोली गई है। उन्होंने कहा कि अब तक इंस्टीट्यूट से तीन बैच में करीब 200 उम्मीदवार सफतलापूर्वक यह रिफ्रैशर कोर्स कर चुके हैं। पहले इंस्टीट्यूट में 35 आवेदकों की एक क्लास चलाई जाती थी, जिसे अब बढ़ा कर 100 तक कर दिया गया है ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्लासिज की संख्या और भी ज्यादा बढ़ाई जाएगी।
अपनीत रियात ने बताया कि अभी तक होशियारपुर के अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, रुपनगर व अन्य जिलों के लोग आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासिज तकनीक से आडियो व विजूअल के माध्यम से उम्मीदवार को पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा फीस व रजिस्ट्रेशन आदि सारी प्रक्रिया भी आनलाइन ही की जाती है।

उन्होंने कहा कि कोर्स के लिए कोई भी नि:शुल्क आनलाइन अप्लाई कर सकता है, लेकिन उनके ध्यान में आया है कि कुछ साइबर कैफे व अन्य लोग आनलाइन अप्लाई के नाम पर लोगों से काफी पैसे वसूल रहे हैं जो कि सरासर गलत हैं। इस संबंध में उन्हें जो शिकायतें मिली है, उन शिकायतों को उन्होंने एस.एस.पी को संबंधित कार्रवाई के लिए भेज दिया है। उन्होंने एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद आनलाइन अप्लाई करें जो कि नि:शुल्क हैं और वे किसी के झांसे में न आए।  उन्होंने कहा कि इस संस्था के खुलने से जिले के अलावा आस-पास के स्थानों के लोगों को काफी फायदा पहुंचा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह रिफै्रशर कोर्स करने की अपील की।
सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी- कम- प्रिंसीपल होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल सोसायटी नरेश गुप्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे इस इंस्टीट्यूट से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है और यहां से कोर्स करने वालों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि कोर्स करने के लिए कोई भी उम्मीदवार वैबसाइट HIADS.in  के माध्यम से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी फीस जमा करवा सकता है जो कि मात्र 430 रुपए है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को सिस्टम जनरेटिड एस.एम.एस के माध्यम से क्लास अटैंड करने के लिए मैसेज चला जाता है व उनको क्लास अटैंड करने के लिए उनके मोबाइल पर ही दी तिथि दी जाती है। इसके बाद उम्मीदवार अपने दो दिन की क्लास लगाकर अपना रिफ्रैशर कोर्स का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here