Thursday, October 22, 2026
Home Education रैड रिबन क्लब की टीम नेे राष्ट्रीय स्तरीय एड्स कंट्रोल सोसायटी के...

रैड रिबन क्लब की टीम नेे राष्ट्रीय स्तरीय एड्स कंट्रोल सोसायटी के क्विज मुकाबलों में पाया चौथा स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार, कॉलेज की प्रिंसीपल अविनाश कौर की अगुवाई में कोरोना, एड्स, नशों, खूनदान, वातावरण आदि से सम्बन्धित विद्यार्थियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा स्टाफ मैंबरों में जागरूकता फैलाते रहते हैं तांकि हर कोई अपना फर्ज ईमानदारी से निभा सके। इसी अधीन सहायक डायरैक्टर युवक सेवावां होशियारपुर के स. प्रीत कोहली के निर्देशानुसार रैड रिबन क्लब के सदस्य लगातार अपने बनते फर्ज को ईमानदारी से निभा रहे हैं।

Advertisements

पंजाब स्टेट कंट्रोल सोसायटी की तरफ से पंजाब के हर जि़ले में रैड रिबन से जुड़े युवाओं का ऑन लाईन क्विज मुकाबला खूनदान, एड्स और नशों से सम्बन्धित करवाया गया था जिसमें साहिल विद्यार्थी सरकारी कॉलेज होशियारपुर और जैसमीन छात्रा डिपस कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन राड़ा मोड़, जलालपुर, टांडा उड़मुड़ होशियारपुर ने पंजाब स्टेट के हर जि़ले से अधिक अंक प्राप्त करके होशियारपुर जि़ले को पहला स्थान दिलाकर जि़ले का नाम रोशन किया।

इसी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर करवाये गये रैड रिबन क्लबों के स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ से ऑन लाईन क्विज मुकाबलों में साहिल विद्यार्थी सरकारी कॉलेज होशियारपुर और जैसमीन छात्रा डिपस कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन राड़ा मोड़, जलालपुर, टांडा उड़मुड़ होशियारपुर ने पंजाब स्टेट की तरफ से भाग लेकर राष्ट्रीय पर उत्तरी जोन में से चौथा स्थान प्राप्त करके पंजाब में से होशियारपुर जि़ले का नाम रोशन किया। प्रिंसीपल अविनाश कौर और रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने इन विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका मुंह मीठा करवाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here