Sunday, October 25, 2026
Home National करनाल में किसानों ने मचाया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज व दागे...

करनाल में किसानों ने मचाया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज व दागे आंसू गैस के गोले

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी है। सरकार द्वारा किसानों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। परंतु किसान सिर्फ कृषि कानून वापिस लेने की ही जिद्द पर ही अड़े हैं। इसी दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी हरियाणा के करनाल जिले में किसानों को कृषि कानूनों का महत्तव समझाना चाहते थें परंतु उन्हें वहां जाना महंगा पड़ा।

Advertisements

हुआ यूं कि हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने आज एकबैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में मनोहर लाल खट्टर किसानों के साथ बातचीत करने वाले थे और उन्हें कृषि कानूनों के फायदे बताने आने वाले थे पर जब किसानों को इस बात की भनक लगी तो वह गांव में पहले ही इक्टठ्ठा होना शुरू हो गए। वहां पहुंच कर किसानों ने काले झंडे दिखाए और सीएम के खिलाफ भी डटकर नारेबाजी की।

इस दौैरान मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को समझाया व उन्हें जाने के लिए भी कहा परंतु किसान न माने। स्थिति काबू में न रहने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी अनुसार लाठीचार्ज होने पर किसान खेतों में भागने लगे और नारेबाजी करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here