अरोड़ा पर उंगली उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके: रवि/चेतन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव रवि शर्मा व कांग्रेस युवा नेता चेतन अरोड़ा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि शहर के विकास कार्यों को बुलंदियों पर लेकर जाने वाले एक मेहनत व ईमानदार कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर विरोधी पार्टियों की तरफ से लगाए गए इलजाम झूठे व वेबुनियाद है और कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल है इसलिए विरोधी राजनीतिक पार्टियों के कुछ नेता कांग्रेस व श्री अरोड़ा की छवि खराब करने के लिए झूठी ब्यानबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Advertisements

रवि शर्मा व चेतन अरोड़ा ने कहा कि श्री अरोड़ा द्वारा कैबिनेट में पहुंचते ही अपने शहर में बहुत विकास हुआ और इंडस्ट्री के लिए जो कुछ भी उनकी देन है उसे सदैव याद रखा जाएगा। जिसके कारण लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। युवा कैप्टन अमरिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए थकते। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों की तरफ से कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को त्यागपत्र देकर कैग से जांच करवाने की बात कहने वाले दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here