Wednesday, October 28, 2026
Home National तीसरी व चौथी कक्षा में पढऩे वाले भाई-बहन ने लॉकडाऊन में लिख...

तीसरी व चौथी कक्षा में पढऩे वाले भाई-बहन ने लॉकडाऊन में लिख डाली 2100 पन्नों की रामायण

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। लॉकडाऊन के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। किसी ने तो लाकडाऊन दौरान खाया, पीया और सोया पर कइयों ने कुछ ऐसे काम किए जो उनके माता-पिता के लिए तो है ही गर्व की बात पर इसके साथ ही हमारे देश के लिए भी गर्व की बात है। जी हां, ऐसा ही एक किस्सा राजस्थान के जालौर जिले से सामने आया है।

Advertisements

जहां दो नन्हे भाई-बहन ने लाकडाऊन दौरान 2100 से अधिक पन्नों की रामायण लिख डाली। हैरानी की बात तो यह है कि इन दो भाई-बहन को रामायाण का हर एक दोहा मुंह-जुबानी याद है। तीसरी व चौथी कक्षा में पढऩे वाले माधव जोशी व अर्चना ने 20 कापियां का इस्तेमाल कर 2100 से अधिक पन्नों की रामायण सम्पूर्ण की। दोनों बच्चों ने रामायण को 7 हिस्सों में पूर्ण किया है। कुछ हिस्से माधव द्वारा लिखे गए हैं व कुछ हिस्से अर्चना द्वारा लिखे गए हैं। दोनों बच्चों को रामचरितमानस मेें दोहे, छंद, चौपाइयां कितनी हैं उन्हें यह भी याद हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here