Wednesday, October 28, 2026
Home Crime रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या, मचा हड़कंप

रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या, मचा हड़कंप

हिसार (द स्टैलर न्यूज़)। हिसार के मंडी आदमपुर के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। शव की पहचान आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी 42 साल के प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सिर में ईंट मार कर प्रदीप की हत्या की गई है। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी कृष्ण कुमार, पुलिस विभाग के डीएसपी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत एकत्रित किए। 

Advertisements

पुलिस के अनुसार प्रदीप पेंटर का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप घरवालों को काम की बात कह कर बाहर निकला था। वह रात को भी घर नहीं आया। उन्होंने उसे रात को तलाश भी किया था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उन्हें उसका शव रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here