पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वैल्फेयर ऐसोसिएशन की हुई विशेष बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वैल्फेयर ऐसोसिएशन होशियारपुर में हुई। बैठक शुरू होने से पहले इस संगठन के महासचिव ज्ञान सिंह भलेठू के माता जी के देहांत तथा इसी संगठन के उप-प्रधान सन्त राम की मौत होने पर 2 मिन्ट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपरांत नए आए मैंबर जोगिंदर सब इंस्पैक्टर नंगल को मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया। बैठक शुरू होने से पहले इस संगठन की ओर से किसान विरोधी तीन बिलों को अग्नि भेंट करके मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर रणजीत सिंह मुल्तानी ने नए साल 2021 की जत्थेबन्दी को शुभकामनाएं दी। मुल्तानी ने बैठक को संबोधन करते हुए मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लेकर आए तीन कानूनों का विरोध किया तथा यह कहा कि यह कानून सिर्फ किसानों के लिए ही नही बल्कि दूसरे समाज के लिए भी नुक्सानदायक हैं। किसानों की मांगों को ना मानने की जि़द्द मोदी के लिए ताबूत में कील ठोकने वाली बात है।

Advertisements

हमारी यह जत्थेबन्दी किसानों की पूरी हमायत करती है तथा इस जत्थेबन्दी के सदस्य होशियारपुर धरनों में शामिल हैं तथा हमारी ओर से किसान जत्थेबन्दियों के लिए जो भी माली सहायता होगी वो हम करने को तैयार हैं। इस तर्ज पर पंजाब सरकार भी मुलाज़मों के साथ धक्का कर रही है। कैप्टन सरकार ने नये किरत कानून लाकर मज़दूरों को भी किसानों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। पंजाब सरकार की ओर से जी.एस.टी. का बहाना लगा कर डी.ए. की किश्तें तथा डी.ए. के बकाये रोक लगा कर बैठी है। खज़ाना मन्त्री की ओर छठे तनख्वाह कमिशन की रिपोर्ट की बार बार तारीखें बदल कर अब 28 फरवीर 2021 कर दी गई है। केन्द्र की तर्ज पर वेतन स्केल देकर मुलाज़मों की जेबों को खोरा लगा रही है।

बैठक को संबोधन करते हुए महासचिव ज्ञान सिंह भलेठू ने पंजाब सरकार के नए किरत कानूनों के बारे में जानकारी दी कि नए कानूनों के मुताबक 178/-रूपए दिहाड़ी तथा 12 घण्टे काम लिया जाएगा। जब चाहे वर्कर को बगैर नोटिस दिए नौकरी से निकाला जा सकता है। जनरव सचिव ने सरकार से मांग की कि सरकारी मुलाज़मों को पक्का किया जाये तथा बाकी महकमें के तरह रिटायर्ड कर्मचारी तथा उसकी पत्नी को सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने की सहूलत दी जाये। मैडीकल भत्ता 3000 रुपए किया जाए तथा इलाज के लिए कैशलैस स्कीम को चालू किया जाये। इस अवसर पर अवतार सिंह झिंगड़, शिव लाल, कुलभूषण सिंह, स: गुरबख्श सिंह सुपरडैंट, हरजीत सिंह उप प्रधान, गुरमीत सिंह, जगदीश सिंह, हरदयाल सिंह, हरमेश लाल, प्रेम सिंह डविढा तथा भगवान दास ने भी बैठक को संबोधन किया। अगली बैठक 15 फरवरी 2021 को बस स्टैंड पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here