भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, फैंस में शोक की लहर

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है, ‘चलो बुलावा आया है’ फेमस सिंगर और भजन सम्राट कहे जाने वाले गायक नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 80 वर्ष के नरेंद्र चंचल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दुनिया को अलविदा कहा।

Advertisements

चचंल ने ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी थी। वो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वैसे तो नरेंद्र चंचल ने कई मशहूर गाने गाए हैं लेकिन वो मुख्य रूप से देवी गीत के लिए लोकप्रिय रहे, उनके जाने से उनके फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं। लोगों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की है, लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र चंचल काफी समय से बीमार थे लेकिन उन्होंने कोरोना काल में भी एक गाना गाया था जो कि काफी वायरल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here